पालिकाध्यक्ष ने नगर पालिका कन्या इण्टर कॉलेज तथा नगर पालिका कार्यालय का औचक निरीक्षण किया

WhatsApp Image 2024-12-31 at 16.41.26
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ । नगर पालिका चैयरमेन फात्मा रजा ने मंगलवार को नगर पालिका कन्या इण्टर कॉलेज तथा नगर पालिका कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने लापरवाही बरतने वाली कालेज की आउटसोर्सिंग की एक महिला टीचर की सेवाएं समाप्त करने के आदेश जारी किए। वही लापरवाही बरतने पर जलकल विभाग के एक कर्मचारी को सख्त चेतावनी दी। इसी दौरान स्कूल की उपस्थिति पंजिका सहित कक्षाओं में जाकर पठन-पाठन का भी जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय के कक्षों को देखकर चेयरमैन फात्मा रजा ने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने विद्यालय प्रशासन तथा कर्मचारियों को निर्देशित किया कि कॉलेज में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं है। पालिका अध्यक्ष ने कहा कि बेहतर शिक्षा के लिए हम प्रतिवद्ध हैं इसमें किसी भी अधिकारी व कर्मचारी की लापरबाई वर्दाश्त नहीं होगी। साथ ही विद्यालय में शिक्षा की गुणवत्ता में लापरवाही बरती गयी है यह बच्चों के भविष्य के साथ मजाक है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights