बरेली। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद, बरेली द्वारा मंगलवार को परिषद कार्यालय पर नववर्ष 2025 के कैलेंडर एवं डायरी का विमोचन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुनील कुमार जैन एवं संचालन चेयरमैन डॉ अंचल अहेरी ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि परिषद के संरक्षक एवं किशोर न्याय बोर्ड, बरेली के सदस्य डॉ डी एन शर्मा रहे। इस अवसर पर सभी को नूतन वर्ष की डायरियां, कैलेंडर एवं हैंडबैग का वितरण किया गया तथा विभिन्न घटक कर्मचारी संगठनों के वरिष्ठ कर्मचारी नेताओं ने नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। मुख्य अतिथि डॉक्टर डी एन शर्मा ने नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद एक वटवृक्ष के समान है जो कर्मचारी हितों के लिए दृढ़ संकल्पित है। बेसिक शिक्षा कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष तापस कुमार मिश्रा एवं राजस्व संग्रह अमीन संघ के प्रदेश अध्यक्ष सर्वेश शर्मा ने गत वर्ष 2024 में परिषद द्वारा किए गए विभिन्न आंदोलनों को याद किया। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष सुनील कुमार जैन एवं संघर्ष समिति के चेयरमैन डॉ अंचल अहेरी ने सभी से संगठित रहने की अपील करते हुए कहा कि राज्य कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए परिषद सदैव तत्पर है। इस अवसर पर सिंचाई संघ के विमल कुमार वशिष्ठ, विकास भवन कर्मचारी कल्याण परिषद के विवेक दुबे, आयुर्वेदिक कर्मचारी संघ के दीनदयाल रस्तोगी, एनसीसी कर्मचारी संघ के जगपाल भाटी, बेसिक शिक्षा कर्मचारी संघ के राजीव शर्मा, डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के इंजीनियर आशीष यादव, उत्तर प्रदेश मिनिस्टीरियल ऑफिसर्स संघ के पंकज अग्रवाल, कृषि अधीनस्थ सेवा संघ के प्रेमपाल, राजस्व संग्रह अमीन संघ के सूर्य प्रकाश, कंप्यूटर ऑपरेटर संघ के प्रद्युम्न यादव, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ के मनोज कुमार, माध्यमिक शिक्षा परिषद के राहुल सक्सेना, पंचायतीराज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के सर्वेश मौर्य आदि ने संबोधित करते हुए सभी को नव वर्ष की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में प्रवेश पांडे, उमाकांत शर्मा, अतुल गौड़, अमित तोमर, कपिल सागर, संतोष पांडे, संजय शर्मा, नवीन सागर, सुनील गंगवार, संजय यादव आदि रहे।