मुख्य समाचार पर जाएँ
Saturday, 24 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 26.9 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

हनी ट्रैप में शामिल शातिर महिला गिरफ्तार दिल्ली , पंजाब में पिछले आठ महीने से छिपकर रह रही थी शातिर रीना

December 30, 2024By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली । थाना बारादरी पुलिस ने हनी ट्रैप में शामिल एक और महिला को गिरफ्तार किया है। हनी ट्रैप में शामिल शातिर अपराधी रीना सागर को गिरफ्तार किया है। ये महिला पिछले 8 महीनों से फरार चल रही थी। बताया जा रहा है, पुलिस से बचने के लिए ये महिला दिल्ली और पंजाब में रह रही थी। मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि रीना बरेली आई हुई है। जिसके बाद पुलिस एक्टिव हुई और इस शातिर महिला को धर दबोचा। 25 से ज्यादा लोगों को हनी ट्रैप में फंसाकर करोड़ों वसूल चुका है गैंग , पुलिस की गिरफ्त में यही वो शातिर महिला है जो अब तक 25 से ज्यादा लोगों को हनी ट्रैप में फंसाकर उनसे मोटी रकम वसूल चुकी है। बारादरी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मिनी बाईपास से एक निजी हॉस्पिटल के पास से रीना सागर को गिरफ्तार किया है। रीना बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र के डोहरा गोटिया की रहने वाली है। रीना शादीशुदा है। इससे पहले पुलिस हनी ट्रैप की सरगना मधु उर्फ ममता दिवाकर को गिरफ्तार कर चुकी है। अभी इस मुकदमे में शामिल सत्यवीर और 3-4 अज्ञात लोग फरार चल रहे है। रीना सागर पर आरोप है कि इसने अपने गैंग के साथ मिलकर एक ग्राम प्रधान को अपना शिकार बनाया था। उससे फोन पर बातचीत करके अपने जाल में फंसाया और फिर बरेली बुलाकर उससे 5 लाख रुपए वसूल लिए थे। इतना ही नहीं ये गैंग ग्राम प्रधान को लगातार ब्लैकमेल कर रहा था। उनसे लगातार और पैसों की डिमांड की जा रही थी। जिसके बाद ग्राम प्रधान ने बारादरी थाने में मुकदमा दर्ज करवाया था। 3 अप्रैल को बारादरी थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। जिसके बाद से पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी। हनी ट्रैप गैंग में शामिल लोग अब तक डॉक्टर, इंजीनियर, पॉलिटीशियन और पुलिसकर्मियों को अपना शिकार बना चुके है। इस गैंग से परेशान होकर एक डॉक्टर ने तो आत्महत्या तक कर ली थी। इस गैंग के कुछ लोग फरार हैं।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights