सपा सांसद ने अपने आवास पर कार्यकर्ताओं व जनता की समस्याएं सुनी,विभिन्न कार्यक्रम में शामिल हुए

WhatsApp Image 2024-12-29 at 18.11.09
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूँ। सपा सांसद आदित्य यादव ने आज प्रातः 9 बजे अपने आवास पर सपा कार्यकर्ताओं तथा आम जनता से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुनकर सम्बंधित अधिकारियो को निर्देशित किया। तत्पश्चात अपने संसदीय क्षेत्र बदायूँ की विधानसभा बिल्सी मे आयोजित विभिन्न राजनैतिक व निजी कार्यक्रमों में शामिल हुए l इसके अंतर्गत बिल्सी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम रिसौली में राजीव राणा ,खुरशाद ,ग्राम सतेती में मुकेश सोंलकी पूर्व प्रधान, रामपाल शाक्य, कस्बा बिल्सी में मुश्ताक हुसैन, अनूप शर्मा, ग्राम मटकुली मे चरन सिंह यादव कस्बो /ग्रामो मे सांसद का जोरदार स्वागत किया गया। इसके तत्पश्चात ग्राम हैदलपुर ओमपाल, ग्राम निजामपुर में मुश्ताक,ग्राम सिद्धपुर चित्रसेन में रामवीर सिंह यादव, ठाकुरदास,ग्राम बादशाहपुर में महेन्द्र यादव, ग्राम खैरी में दानिश खान,ग्राम गौसमनगर में मुनेन्द्र यादव,ग्राम नगला सालार में इन्द्रपाल, ग्राम अण्डुआ नगला में योगेन्द्र, ग्राम मटकुली मे श्रीपाल, ग्राम पिपरौल में रामचन्द्र कश्यप परिजनों के निधनोपरान्त उनके घर जाकर शोकाकुल परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त कीl
इस मौके पर ग्राम रिसौली मे जनता को सम्बोधित करते सपा सांसद आदित्य यादव* ने कहा की जब से देश और प्रदेश में भारतीय जानता पार्टी की सरकार आयी है तब से किसानो,नौजवानों,महिलाएँ,छात्र एवं युवा हर वर्ग दुखी है जहाँ किसानो को खाद नहीं मिल पा रही है किसान यूरिया और डीएपी की किल्लत से परेशान है वही आवारा पशुओ से परेशान है, नौजवान व छात्र बेरोजगारी से परेशान है वही आये दिन महिलाओं के साथ दुष्कर्म जैसे घटनाए बढ़ती जा रही है देश और प्रदेश में अराजकता का मौहाल है। भारतीय जानता पार्टी के लोग संविधान को पूरी तरह से ख़त्म करने में लगे हुए है देश के गृह मंत्री अमित शाह जी ने देश की सबसे बड़ी पंचायत में बाबा साहेब भीम राव अम्बेडकर जी का अपमान किया वह शायद यह भूल गए की जिस संविधान की शपथ लेकर आज गृह मंत्री बन कर बैठे है वह बाबा साहेब की ही देन है आज जो सत्ता पक्ष के लोग है यह न भूले की बाबा साहेब द्वारा संविधान के रूप में जो हथियार जानता को वोट डालने के रूप में मिला है आने वाले समय में जनता इनको सबक सिखा देगी जो आज अर्श पर है उनको फर्श पर आने में समय नहीं लगेगा।हम सब को मिलकर 2027 के उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में एक होकर मजबूती के साथ भारतीय जानता पार्टी को सत्ता से हटा कर उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाकर विकास पुरूस श्री अखिलेश यादव जी को मुख्यमंत्री बनाना है।
इस मौके पर सपा जिला अध्यक्ष आशीष यादव,पूर्व विधायक हाजी बिट्टन,उदयवीर शाक्य,किशोरीलाल शाक्य,सुनील यादव,कवींद्र सक्सेना,राजू जाटव,रईस अहमद,राहुल यादव, मुबीन फरीदी सहित प्रमुख लोग साथ रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights