सपा सांसद आदित्य यादव ने विभिन्न राजनैतिक व निजी कार्यक्रमों में शिरकत की

WhatsApp Image 2024-12-28 at 18.23.24

बदायूँ। सपा सांसद आदित्य यादव ने आज विभिन्न राजनैतिक व निजी कार्यक्रमों में शिरकत की।
इसके अन्तर्गत विधानसभा क्षेत्र बदायूँ के ग्राम मझिया में सम्राट अशोक पर्यटक स्थल, सूर्यकुण्ड में बौद्ध भिक्षुओं से जाकर भेंट की उनके साथ भगवान बुद्ध की प्रतिमा के सामने बैठ कर प्रार्थना की और बौद्ध भिक्षुओं से बात चीत की और उनकी समस्या सुनी।


इसके बाद विधानसभा क्षेत्र बिसौली, कस्बा बिसौली में रानेट चौराहा बिसौली स्थित सोतनदी पुल का निरीक्षण किया और सम्बंधित उच्च अधिकारियो से दूरभाष पर बात करके वैकल्पिक मार्ग तथा सोत नदी पर नये पुल का शीघ् निर्माण कराए जाने करने के संबंध में वार्ता की तत्पश्चात ग्राम परवेजनगर में रामजीमल के पुत्र आर्मी जवान शहीद राजेश कुमार प्रजापति के निधनोंपरांत घर जाकर परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त और हर संभव मदद का भरोसा दियाl