पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दो मिनट का मौन रख दी श्रद्धांजलि

WhatsApp Image 2024-12-27 at 18.30.01
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। देश के पूर्व प्रधानमंत्री अर्थशास्त्री डॉ मनमोहन सिंह के आकस्मिक निधन पर कांग्रेस जनों में शोक की लहर दौड़ गई इस दुखद समाचार सुनने के बाद जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से रामपुर गार्डन धनवंतरी तोमर चौराहा स्थित काग्रेस कैम्प कार्यालय पर एक शोक सभा हुई जिसमें उपस्थित कांग्रेस जनों ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दो मिनट का मौन रख उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करी। शोक वयक्त करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यवाहक जिला अध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी ने कहा हमारे देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन की खबर ने पूरे देश को शोकाकुल कर दिया है। उनका जाना न केवल देश के लिए बल्कि पूरी दुनिया के लिए एक अपूरणीय क्षति है
डॉ. मनमोहन सिंह एक महान अर्थशास्त्री, कुशल प्रशासक और निस्वार्थ नेता थे। उनके नेतृत्व में देश ने आर्थिक और सामाजिक क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल कीं। उनकी सादगी, ईमानदारी और दूरदर्शी सोच ने हमेशा हमें प्रेरित किया है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता गुरु जी डॉ के बी त्रिपाठी ने शोक व्यक्त करते हुए कहा पूर्व प्रधानमंत्री अर्थशास्त्री डॉक्टर मनमोहन सिंह जी का भारत की शासन व्यवस्था एवं अर्थव्यवस्था में असाधारण और अद्वितीय योगदान है मनमोहन सिंह के निधन से भारतीय लोकतांत्रिक इतिहास में एक बड़ा शून्य पैदा हुआ है जिसकी पूर्ति संभव नहीं है पूरी दुनिया के इतिहास में उन्हें प्रशासनिक नेतृत्व एवं शिक्षण कौशल पर एक साथ निपुणता के लिये विशेष रूप से याद किया जाएगा मनमोहन सिंह आधुनिक राजनीति के आदर्श शिखर पुरुष मै उनहे शत् शत् नमन पूर्व शहर विधानसभा प्रत्याशी कृष्णकांत शर्मा ने शोक वयक्त करते हुए कहा की पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह द्वारा किए गए कार्य हमेशा हमारे लिए प्रेरणा का स्रोत बने रहेंगे। आज पूरा देश उनकी कमी को महसूस कर रहा है। हमें उनके आदर्शों को अपनाते हुए उनकी याद को जीवित रखना है, करर्नल पुरुषोत्तम सिंह ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के निधन पर अपना शोक व्यक्त करते हुए कहा की एक अर्थशास्त्री और देश के कुशल शासक का जाना हम सबके लिए पीड़ा दायक है उनकी इस छति को पूरा नहीं किया जा सकता उपस्थित कांग्रेस जनों में कार्यवाहक जिला दिनेश दद्दा, कार्यवाहक जिला उपाध्यक्ष जुनैद हसन एडवोकेट,कार्यवाहक जिला उपाध्यक्ष सुरेश वाल्मीकि , कार्यवाहक जिला महासचिव जिया उर रहमान, मुकेश बाल्मीकि, तीरथ मधुकर, सुरेश दिवाकर, सतीश चन्द्र, कमरूददीन सैफी, सोनू लाल बालमिकि आदि काग्रेस जन उपस्थित रहें ।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights