विभिन्न समस्याओं को लेकर कांग्रेसी पहुंचे विधानसभा का घेराव करने, बैरिकेट्स को तोड़ते हुए आगे बढ़े

WhatsApp Image 2024-12-18 at 17.23.13
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बरेली। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के आह्वान पर विधानसभा घेराव में शामिल होने के लिए जिला बरेली से काफी संख्या में कांग्रेस जन प्रदेश प्रवक्ता गुरूजी डॉ के बी त्रिपाठी एवं जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी के नेतृत्व में 17 दिसंबर को रात में ही लखनऊ पहुंच गए थे । बुधवार को विभिन्न जन समस्याओं देश के अन्नदाता किसानों की समस्याओं ,बढ़ती हुई बेरोज़गारी, उत्तर प्रदेश में लगातार हो रही हत्याएं , बलात्कार ,महिलाओं पर अत्याचार आदि को लेकर लखनऊ कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय लखनऊ से उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में हजारों की संख्या में कांग्रेस जन विधानसभा घेराव के लिए निकल पड़े लेकिन रास्ते में पुलिस ने जगह-जगह बैरिकेडिंग कर रखी थी उसके बाद भी कांग्रेसियों का जोश कम नहीं हुआ और उन्होंने बैरिकेट्स को तोड़ते हुए आगे बढ़े जिलाध्यक्ष मिर्ज़ा असफाक सकलैनी ने बताया कि इस उत्तर प्रदेश सरकार ने कांग्रेस से डर कर पूरे कांग्रेस मुख्यालय को छावनी बना दिया है और चारों ओर से बैरिकेट कर दिया है फिर भी हम कांग्रेसी बैरिकेड तोड़कर बाहर निकले और विधानसभा की ओर आगे बढ़े।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

वहाँ से गिरफ़्तार करके पुलिस ने ईको गार्डन भेज दिया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता गुरु जी डॉक्टर केबी त्रिपाठी ने कहा कि लोकतंत्र में अपनी बात कहने का और अपनी आवाज उठाने का सभी को अधिकार है लेकिन उत्तर प्रदेश की तानाशाही योगी सरकार ने हमारे आवाज को दबाना चाहा लेकिन उसके बाद भी कांग्रेसियों का जोश कम नहीं हुआ और यह लड़ाई आगे भी जारी रहेगी मिर्जा अशफ़ाक सकलैनी एवं के बी त्रिपाठी ने बैरिकेट तोड़कर प्रदेश अध्यक्ष अजय राय जी के साथ गिरफ़्तारी दी। लखनऊ प्रदर्शन में बरेली मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष के के शर्मा , ज़िला उपाध्यक्ष ईलयास अंसारी, उपाध्यक्ष दिनेश दद्दा, जिला महासचिव उल्फत सिंह कठेरिया, रेहान खान , जिला कोषाध्यक्ष कमरुद्दीन सैफी, अनुज राठौर ,रमेश श्रीवास्तव, मो हसन, आदि काग्रेस जन उपस्थित रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights