कांग्रेस का कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ,18 दिसंबर को लखनऊ पहुँचने का आह्वान किया

WhatsApp Image 2024-12-17 at 18.19.30
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूँ.। कांग्रेस जिला अध्यक्ष ओमकार सिंह की अध्यक्षता में जिला व शहर कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्यातिथि के रूप में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष तौकिर आलम एवं विशिष्ट अतिथि प्रदेश कांग्रेस के महासचिव ओमवीर यादव एवं प्रदेश सचिव तौकिर सफदर मौजूद रहे। इस अवसर पर कार्यकर्ता सम्मेलन में उपस्थित कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि “जनता मांगे जवाब! कब दोगे हिसाब?” और “18 दिसंबर लखनऊ चलो”। कांग्रेस के इस अभियान को योगी सरकार के खिलाफ विरोध का एक बड़ा कदम माना जा रहा है। कांग्रेस का कहना है कि भाजपा सरकार ने पिछले कुछ साल में प्रदेश कानून-व्यवस्था की स्थिति को बिगाड़ दिया है, जनता को समय पर मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल रही है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

कांग्रेस का मानना है कि योगी सरकार के कुप्रबंधन से प्रदेश की जनता परेशान है और अब समय आ गया है कि सरकार से इसका जवाब लिया जाए। इस अवसर पर प्रदेश महासचिव ओमवीर यादव ने योगी सरकार पर आरोप लगाया था कि कांग्रेस के जिला अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं को फोन कर डराया जा रहा है। कांग्रेस 18 दिसंबर को को विधानसभा का घेराव कर रही है। हमारे कार्यकर्ताओं को पूरे प्रदेश में फोन किया जा रहा है। जिला अध्यक्ष को फोन किया जा रहा है कि अगर आप 18 तारीख के आंदोलन में जाओगे तो मुकदमा दर्ज कर दिया जाएगा। हम सीएम योगी आदित्यनाथ से कहना चाहते हैं कि अगर हमारे कार्यकर्ताओं को कहीं भी प्रताड़ित किया गया तो हम सरकार की ईंट से ईंट बजा देंगे। हमें ईडी और सीबीआई से डर नहीं लगता है। इस अवसर पर प्रदेश सचिव तनवीर सफदर ने कहा योगी सरकार पर आरोप लगाया था कि कांग्रेस के जिला अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं को फोन कर डराया जा रहा है। उन्होंने कहा था कि कांग्रेस 18 दिसंबर को को विधानसभा का घेराव कर रही है। हमारे कार्यकर्ताओं को पूरे प्रदेश में फोन किया जा रहा है। जिला अध्यक्ष को फोन किया जा रहा है कि अगर आप 18 तारीख के आंदोलन में जाओगे तो मुकदमा दर्ज कर दिया जाएगा। हम सीएम योगी आदित्यनाथ से कहना चाहते हैं कि अगर हमारे कार्यकर्ताओं को कहीं भी प्रताड़ित किया गया तो हम सरकार की ईंट से ईंट बजा देंगे। हमें ईडी और सीबीआई से डर नहीं लगता है। अगर कहीं प्रशासन परेशान करता है तो मौके पर ही घेराव कर दीजिए। वहीं पर प्रदर्शन कीजिए। जहां पर रोका जा रहा है, वहीं पर सड़क पर बैठ जाइए। जब हमारी सरकार आएगी तो हम भी घर निकाल लेंगे। मठ से निकाल लेंगे। ऐसे में हम अपील करना चाहते हैं कि हम गांधीवादी लोग हैं और हमको हमारे तरीके से प्रदर्शन करने दिया जाए। हमारे साथ जनता का साथ है। इस अवसर पर संचालन जिलाउपाध्यक्ष व पीसीसी सदस्य सुरेश सिंह राठौर ने किया कार्यकर्ता सम्मेलन में जिला कांग्रेस कमेटी को उपाध्यक्ष वीरेश कुमार सोमेंद्र यादव मोरपाल प्रजापति मुन्नालाल सागर गौरव सिंह राठौर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य कमेटी के अध्यक्ष असरार अहमद महिला कांग्रेस के प्रदेश महासचिव सुनीता सिंह उपासना सिंह जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष मीना शाक्य,जिला महासचिव इगलास अहमद, जिला महासचिव शाह रजा, अल्पसंख्यककांग्रेस के अध्यक्ष नुसरत अली ,प्रदेश कांग्रेस सेवादल यंग बिग्रेड शफी अहमद, कांग्रेस सेवादल सहसचिव बाबू चौधरी, कांग्रेस सेवादल यंग बिग्रेड प्रदेश सचिव लाल मियां, शहर अध्यक्ष कांग्रेस सेवादल एराज अली, शहर उपाध्यक्ष रफत अली खान आदि सैकड़ो कांग्रेसजन मौजूद रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights