दिल्ली में अकेले विधानसभा चुनाव लड़ेगी आप, केजरीवाल ने किया बड़ा एलान; त्रिकोणीय हुई लड़ाई

Screenshot 2024-12-01 183654
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने रविवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा एलान किया है। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि वह दिल्ली में अकेले विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। किसी भी पार्टी के साथ गठबंधन नहीं करेंगे। हरियाणा चुनाव के बाद आम आदमी पार्टी के कई नेताओं ने कहा था कि दिल्ली में कांग्रेस के साथ आप का गठबंधन नहीं होगा। आप के साथ लोकसभा चुनाव में गठबंधकर करके देख चुके हैं। लोकसभा में कांग्रेस के साथ गठबंधन से कोई फायदा नहीं हुआ था। इसके बाद हरियाणा में सीटों के झगड़े को लेकर गठबंधन नहीं हो सका था। दिल्ली में आम आदमी पार्टी अकेले चुनाव लड़ेगी, इसके संकेते तो हरियाणा चुनाव के वक्त ही मिल गए थे, जब सीटों को लेकर कांग्रेस और आप के बीच मामला फंस गया था।  लोकसभा चुनाव के दौरान आप और कांग्रेस ने दिल्ली और हरियाणा में गठबंधन के तहत चुनाव लड़ा था। दिल्ली में तब भाजपा ने सात सीटें जीती थी। वहीं आप दिल्ली के साथ-साथ हरियाणा में भी अपना खाता नहीं खोल पाई थी। अब विधानसभा चुनाव को लेकर आप ने साफ कर दिया कि वह अकेले चुनाव लड़ेगी। ऐसे में दिल्ली में त्रिकोणीय मुकाबला संभव है। 

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights