मुख्य समाचार पर जाएँ
Saturday, 24 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
⛅ 26.1 °C बादल · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

राजकीय मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस 2024 बैच के छात्रों का वाइट कोट सेरेमनी कार्यक्रम

November 19, 2024By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। राजकीय मेडिकल कॉलेज में एम0बी0बी0एस0 2024 बैच के नवप्रवेशित छात्रों के लिए White Coat Ceremony कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि विधायक महेश चन्द्र गुप्ता , प्रधानाचार्य डा0 अरूण कुमार, प्रमुख अधीक्षिका डा0 अर्शिया मसूद सिद्दीकी व समस्त संकाय सदस्यों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर सरस्वती वंदना के साथ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक महेश चन्द्र गुप्ता ने छात्रों को White Coat पहनाकर अपने कर्तव्य पर अडिग रहने एवं रोगी हित में सदैव तत्पर रहने के लिए प्रेरित किया और उन्होने छात्रों को यह संदेश दिया कि वो अपनी भावनाएं अपने माता-पिता को पहुँचाएं कि वे आज से एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाने जा रहे हैं। प्रधानाचार्य द्वारा छात्रों को White Coat Ceremony की महत्ता के बारे में बताया कि यह अवसर उनके चिकित्सीय जीवन में एक ही बार आता है तथा छात्रों को White Coat की जिम्मेदारियों से अवगत कराया साथ ही सभी छात्रों को “चरक शपथ” भी दिलायी। उक्त कार्यक्रम में एम0बी0बी0एस0 छात्रों द्वारा कविताएं, भाषण एवं गायन की प्रस्तुति की गयी। कार्यक्रम का संचालन डा0 मुकत्याज हुसैन (विभागाध्यक्ष एनॉटमी विभाग) द्वारा किया गया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

कार्यक्रम के अंत में डा0 अभिषेक शर्मा (विभागाध्यक्ष फिजियोलॉजी विभाग) द्वारा धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया तथा डा0 नितेश पति तिवारी द्वारा फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी की व्यवस्था की गयी। उक्त कार्यक्रम में डा0 पूजा नागाइच, डा0 नेहा सिंह, डा0 मनीष कुमार सिंह, डा0 वैंकेटनारायण, डा0 लालेन्द्र यादव, डा0 रश्मि सिंह, डा0 अर्जीत गंगवार, डा0 श्रवण कुमार भार्गव, डा0 पुनीत कुमार, डा0 आशिता नैन, डा0 आकांक्षा, डा0 शिवम कामठान, डा0 निशांत सिंह, डा0 मनिक ब्रहमी, डा0 राजश्री, डा0 लायबा नूर, डा0 दीक्षा शर्मा आदि लोग उपस्थित रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights