राम मंदिर का प्रथम तल तैयार, 161 फीट ऊंचा शिखर जल्द होगा पूरा

Screenshot 2024-11-17 164115
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

अयोध्या। यूपी के अयोध्या में दीपावली व छठ पर्व के दौरान छुट्टी पर गए मजदूरों के लौटने के बाद राम मंदिर निर्माण कार्य की गति तेज हो गई है। राम मंदिर के शिखर का काम दिन-रात चल रहा है। शिखर की आठवीं लेयर का काम पूरा हो चुका है। राम मंदिर का शिखर 161 फीट ऊंचा होगा, शिखर कुल 29 लेयर में तैयार होगा। राम मंदिर निर्माण में इस समय दो हजार से अधिक कारीगर जुटे हैं। शिखर निर्माण में अलग से 200 कुशल कारीगरों को लगाया गया है। वहीं राम मंदिर के प्रथम तल में चल रहे फ्लोरिंग का काम पूरा हो चुका है, अब केवल फिनिशिंग का काम बाकी है। प्रथम तल पर रामदरबार को आकार देने का काम भी पूरा हो चुका है।  प्रथम तल पर अब कोई काम शेष नहीं रहा। प्रथम तल के सभी दरवाजों का भी निर्माण हो गया है। प्रथम तल पर 14 दरवाजों लगाए जाएंगे। दरवाजों की फिटिंग का काम दिसंबर में किया जाएगा। इसके पहले फिनिशिंग का कार्य किया जा रहा है। प्रथम तल के फर्श का काम भी शुरू कर दिया गया है। वहीं राम मंदिर के द्वितीय तल की भी छत ढ़ाली जा चुकी है। इसके सभी स्तंभ लग चुके हैं। राम मंदिर के गर्भगृह के पहले गुढ़ी मंडप भी बनकर तैयार हो गया है। यह अपनी पूरी ऊंचाई प्राप्त कर चुका है। इसकी परिधि में स्टेान वर्क चल रहा है। इसके समानांतर दूसरे तल का भी निर्माण कार्य चल रहा है। राम मंदिर के ट्रस्टी डॉ अनिल मिश्र ने बताया कि राम मंदिर का निर्माण अपनी तय समय सीमा के अनुसार चल रहा है। राम मंदिर समेत सप्तमंडपम, परकोटा व शेषावतार मंदिर का निर्माण कार्य साथ-साथ चल रहा है। सितंबर 2025 तक ये सभी काम पूरे किए जाने का लक्ष्य है। छुट्टी पर गए मजदूरों की वापसी तेजी से हो रही है। काम की गति पहले की तरह हो गई है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights