मुख्य समाचार पर जाएँ
Saturday, 24 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 20.6 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

प्रेमिका की शादी में गिफ्ट देने पहुंचा प्रेमी, जयमाल के मंच पर की ऐसी हरकत, हो गया बवाल

November 13, 2024By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

पीलीभीत। के पूरनपुर क्षेत्र में सिरफिरे प्रेमी ने प्रेमिका की शादी तुड़वा दी। वह जयमाल के समय दुल्हन बनी प्रेमिका को गिफ्ट देने पहुंच गया, जिसका पता चलने पर शादी में बवाल हो गया। दूल्हा पक्ष ने दुल्हन के प्रेमी और उसके दोस्त को पकड़कर जमकर पीटा। इसके बाद पुलिस को सौंप दिया। दूल्हे ने जयमाल की रस्म के बाद शादी से इनकार कर दिया। अधिकांश बराती और घराती बगैर खाना खाए ही लौट गए। बुधवार को कोतवाली में घंटों पंचायत के बाद दुल्हन पक्ष ने खर्च हुई धनराशि वापस करने की शर्त रखी। धनराशि और सामान वापस होने पर दोनों पक्षों में समझौता हो गया। पूरनपुर क्षेत्र के युवक की शादी बरेली के आंवला निवासी युवती से तय हुई थी। मंगलवार को शादी समारोह के लिए लड़की पक्ष के लोग नगर के एक बरातघर में पहुंचे। शादी की रस्में शुरू हुईं। जयमाल की रस्म पूरी हो चुकी थी। आशीर्वाद देने का सिलसिला चल रहा था। इसी दौरान शाहजहांपुर के कटरा से दोस्त के साथ आए युवक ने स्टेज पर पहुंचकर दुल्हन को गिफ्ट दिया और झुककर उसके कान में कुछ कहा। यह देखकर दूल्हे को गलत लगा।दूल्हे ने दुल्हन से स्टेज पर ही नाराजगी व्यक्त की और गिफ्ट देने वाले युवक के बारे में पूछताछ शुरू कर दी। दुल्हन ने गिफ्ट देने वाले प्रेमी को पहले अपनी बुआ का बेटा बताया। मामला शांत भी नहीं हो पाया था। इस दौरान प्रेमी का दोस्त भी गिफ्ट लेकर स्टेज पर पहुंच गया। शक होने पर वर पक्ष के लोगों ने स्टेज पर ही उसकी पिटाई शुरू कर दी। युवक के दोस्त ने पूरी जानकारी दूल्हे पक्ष को दी। बाद में दूल्हा पक्ष के लोगों ने प्रेमी को भी परिसर में ही खोज लिया और जमकर धुनाई की। दोनों को पुलिस को सौंप दिया गया।विवाद के बाद दूल्हे ने शादी से इनकार कर दिया। दोनों पक्षों में घंटों वार्ता होती रही। दूल्हा पक्ष के लोगों का कहना था कि गिफ्ट देने वाला युवक दुल्हन के साथ पढ़ाई करता था। उसका प्रेमी नहीं है। बुधवार को दूल्हा पक्ष के लोग कोतवाली पहुंचे। कोतवाली में भी दोनों पक्षों में घंटों पंचायत हुई। बाद में दुल्हन पक्ष ने खर्च हुई धनराशि और सामान वापस करने पर समझौता कर लिया। कोतवाल नरेश कुमार त्यागी ने बताया कि दोनों पक्ष में समझौता हो गया। दोनों ने एक दूसरे पर कार्रवाई से इनकार किया है।  दोनों पक्षों में समझौता होने के बाद दुल्हन के पिता ने गिफ्ट देने वाले युवकों पर गिफ्ट देने और जानकारी पर वधू से छेड़खानी का आरोप लगाया। कोतवाल नरेश कुमार त्यागी ने बताया कि तहरीर पर दोनों युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights