कांग्रेस के आमरण अनशन को हुए 6 दिन

WhatsApp Image 2024-11-10 at 16.12.53
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में चौकी चौराहा स्थित महात्मा गांधी प्रतिमा पार्क पर आज छटे दिन भी उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता गुरु जी डॉ के बी त्रिपाठी , जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी, जिला उपाध्यक्ष दिनेश दद्दा, जिला महासचिव उल्फत सिंह कठेरिया अनशन पर बैठे रहे । यह अनशन देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू जी की प्रतिमा को लेकर है जिसको नगर निगम प्रशासन ने पिछले कई महीनो पहले सौनदरिकरण के नाम पर हटा दिया था अब जब तक चौकी चौराहा पर पंडित जवाहर लाल नेहरू जी की प्रतिमा दोबारा स्थापित नहीं होती है तब तक यह अनशन चलता रहेगा लगातार आमरण अनशन पर बैठे अनशनकारियों के स्वास्थ्य में भी गिरावट आने लगी है आज अनशन आमरण अनशन स्थल पर नगर मजिस्ट्रेट और सी ओ सिटी वार्ता के लिए आए लेकिन आमरण अनशनकारी अपनी मांग पर डटे रहे उन्होंने कहा जब तक पंडित जवाहर लाल नेहरू जी की प्रतिमा अपने स्थान पर नहीं लगेगी तब तक हम यहां से नहीं उठाएंगे। अनशन सथल पर लगातार सामाजिक संगठन अपना समर्थन व्यक्त करने आ रहे हैं आज बजरंगी लाल जनकल्याण सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष महिला सुरक्षा इकाई आदर्श कुमार अपने साथियों के साथ समर्थन व्यक्त करने आए इंटक के प्रदेश उपाध्यक्ष और बरेली जिले के अध्यक्ष सतीश मेहता भी अनशन स्थल पर अपना समर्थन व्यक्त करने आए आनशन पर बैठे प्रदेश प्रवक्ता गुरु जी डॉ के बी त्रिपाठी ने बताया कि देश के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भारत रत्न देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू जी की प्रतिमा जब तक पूरे सम्मान के साथ नहीं लग जाती है तब तक यह आमरण अनशन जारी रहेगा हमारी हिम्मत और ताकत को कोई तोड़ नहीं सकता लगातार लोगों का मिल रहा प्यार ही हमारे असली ताकत है और यह जन समर्थन हमारे अंदर एक ऊर्जा पैदा कर रहा है जिला अध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी ने कहा कि आमरण अनशन का आज छटा दिन है पूरी प्रशासनिक व्यवस्था सोई हुई है और सत्ता पक्ष के दवाब मे कोई भी बोलने को तैयार नहीं है लगातार गलत बयान बाजी की जा रही है और जो लोग यह चाह रहे हैं कि यह आमरण अनशन खत्म हो जाए लेकिन यह उनकी भूल है जब तक पूरे सम्मान के साथ देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की प्रतिमा स्थापित नहीं हो जाती है तब तक यह आमरण अनशन चलता रहेगा
उपस्थित कांग्रेस जनों मे उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष प्रेम प्रकाश अग्रवाल, जिला प्रवक्ता पंडित राज शर्मा, जिला उपाध्यक्ष हेमेंद्र शर्मा एडवोकेट ,डा चारू मेहरोत्रा, जिला उपाध्यक्ष जुनैद हसन एडवोकेट, जिला उपाध्यक्ष राजन उपाध्याय, जिला महासचिव जिया उर रहमान, जिला उपाध्यक्ष सुरेश बाल्मीकि,ज़िला उपाध्यक्ष राजन उपाध्याय, राजेश दीक्षित एडवोकेट , राहुल गिहार, पूर्व अध्यक्ष मोहम्मद जकी,मुकेश बालमिकि कमरूद्दीन सैफी, शेखर अग्रवाल, अनिल देव शर्मा, अमित कश्यप, निशाकत अली आदि उपस्थित रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights