गाजियाबाद पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश को पैर में गोली मार कर पकड़ा

WhatsApp-Image-2024-10-28-at-18.02.31
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

गाजियाबाद के थाना इंदिरापुरम क्षेत्र में बदमाश और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में बदमाश के गोली लगी है। पुलिस के मुताबिक, त्योहार के मध्य नजर पुलिस चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान इंदिरापुरम क्षेत्र में 5/6 की पुलिया पर एक बदमाश को बाइक समेत गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए बदमाश ने बताया कि उसने लूटे गए मोबाइल और चेन कनवानी में रखे हुए हैं। पुलिस जब बदमाश को कनावनी लेकर पहुंची तो पुलिस का दावा है कि वहां पहले से रखे तमंचे से बदमाश ने फायर कर दिया। जवाबी फायरिंग में बदमाश की गोली लगी है।
एसीपी इंदिरापुरम स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि त्योहार के मध्य नजर थाना इंदिरापुरम पुलिस चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मोबाइल और चेन लूटने वाले बदमाश को पुलिस ने 5/6 की पुलिया से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार करने के बाद बदमाश ने बताया कि उसने लूट गए चेन और मोबाइल कनावनी में छुपा के रखे हैं। पुलिस टीम जब उसे वहां लेकर गई तो वहां पहले से रखे लोडेड तमंचे से बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लगी गई पुलिस के मुताबिक, बदमाश का नाम शान है। जो खोड़ा का रहने वाला है। शान के पास से बरामद बाइक दिल्ली से चोरी है। उसके कब्जे से लूटे गए मोबाइल और चेन से प्राप्त 15 हजार रुपए बरामद हुए हैं। साथ ही तमंचा और कारतूस भी बरामद हुआ है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

सद्दाम हुसैन

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights