कांग्रेस ने बिल्सी एसडीएम कार्यालय पर धरना दिया प्रदर्शन किया

WhatsApp-Image-2024-10-18-at-16.31.50
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बिल्सी। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओमकार सिंह, जिला युवा कांग्रेस के अध्यक्ष राजवीर सिंह यादव और जिला उपाध्यक्ष आतिफ खान के संयुक्त नेतृत्व में बिल्सी तहसील परिसर में धरना प्रदर्शन कर उप जिला अधिकारी बिल्सी को 3 सूत्री ज्ञापन सौंपा। धरना प्रदर्शन पर उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओमकार सिंह ने कहा की तहसील स्तर पर रियल खतौनी में जो अंशों का बंटवारा किया जा रहा है वह लेखपाल लोग मनमानी तरीके से रियल खतौनी में इंद्राज कर रहे हैं और फिर उन्हें सही करने के नाम पर किसानों का आर्थिक दोहन भी कर रहे हैं इसको तत्काल बंद कराया जाए और किसानों से सीधे प्रार्थना पत्र लेकर उनके खतौनी में जो अंशों का गलत ढंग से इंद्राज हुआ है उसको सही कराया जाए। जिला युवा कांग्रेस के अध्यक्ष राजवीर सिंह ने कहा की प्रदेश के एक मंत्री द्वारा जिस तरीके से नारी शक्ति का अपमान किया गया है ऐसे व्यक्ति को तुरंत मंत्रिमंडल से बर्खास्त किया जाना चाहिए।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष आतिफ खान ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा की किसानों का दोहन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा ।जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष वीरेश तोमर,उत्तर प्रदेश आउट रीचकांग्रेस के प्रदेश सचिव अनिल उपाध्याय ने कहा कि किसानों के साथ कांग्रेस खड़ी हुई है। धरना प्रदर्शन कार्यक्रम का संचालन नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सद्दाम हुसैन ने किया। कार्यक्रम में मोहित यादव उमेश ,भूरे, अफजल सैफी ,साबिर , सुमित ,बृजेश कुमार, पप्पू, कालीचरण ,योगेंद्र कुमार, विपिन कुमार ,प्रदीप कुमार ,महेश कुमार जयवीर कुमार, अजहर हुसैन ,दिनेश यादव ,छोटे, श्यामवीर ,रामपाल यादव मनोज कुमार ,तेजपाल, कर्मवीर , आदि कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights