जीडी गोयंका पब्लिक स्कूल में विजयदशमी का पर्व बहुत ही धूमधाम से मनाया

WhatsApp-Image-2024-10-10-at-20.16.37-1
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

उझानी। जीडी गोयंका पब्लिक स्कूल बदायूं में आज आज विजयदशमी का पर्व बहुत ही धूमधाम से मनाया गया नन्हे मुन्ने बच्चों ने राम कथा की बहुत सुंदर प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का आरंभ मुख्य अतिथि विद्यालय के अध्यक्ष प्रदीप गोयल एवं डायरेक्टर आभा गोयल के स्वागत से किया गया। अनविका गंगवार और आनया अरोड़ा ने विजयदशमी के महत्व पर प्रकाश डाला। छात्रों ने मेघनाद लक्ष्मण युद्ध, रावण वध का बहुत ही सुंदर मंचन किया । इस अवसर पर रावण दहन भी किया गया ‌।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

मुख्य अतिथि,‌ विशिष्ट अतिथि ने श्री राम सीता एवं लक्ष्मण जी के प्रति रूपों की आरती की । उन्होंने बच्चों को बताया की बुराई कितनी भी मजबूत दिखाई दे , किंतु अंत में विजय हमेशा सच्चाई की होती है इसलिए हम सभी को सत्य के मार्ग पर चलना चाहिए।

इस अवसर पर अग्रसेन जयंती कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले सभी बच्चों को पुरस्कृत भी किया गया ‌। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य पुष्पराज सिंह ने मुख्य अतिथि महोदय, विशिष्ट अतिथि ,सभी प्रतिभागियों और विद्यालय कर्मचारियों का कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए धन्यवाद दिया साथ ही उन्होंने सभी बच्चों से श्री राम के जीवन से धैर्य , त्याग , सत्य और आज्ञा पालक जैसे आदर्श को अपनाने को कहा।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights