पं0 दीनदयाल उपाध्याय के सपनों को साकार कर रही मोदी सरकार- दिनेश शर्मा

WhatsApp-Image-2024-09-25-at-16.33.19
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। प्रखर राष्ट्रवादी, उत्कृष्ट संगठनकर्ता, एकात्म मानववाद और अंत्योदय के प्रणेता पं0 दीनदयाल उपाध्याय की जयंती को भारतीय जनता पार्टी ने हजारों बूथों पर उनके चित्र पर माल्यार्पण व गोष्ठी का आयोजन करके उनको याद किया गया। उसके उपरांत भाजपाइयों ने पार्टी के राष्ट्रीय आवाह्नन पर विशेष सदस्यता महाभियान चलाया। प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा व जिला प्रभारी दिनेश कुमार शर्मा ने शहर के एक प्रतिष्ठान पर आयोजित गोष्ठी में भाग लिया। उन्होंने कहा भारतीय राजनीति के इतिहास में प्रमुख व्यक्तित्वों में से एक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती को हर साल अंत्योदय दिवस के तौर पर मनाया जाता है। कहा कि पंडित दीन दयाल उपाध्याय ने आजादी के बाद खुशहाल समृद्ध और विकसित भारत के निर्माण के लिए अंत्योदय का सपना देखा था। क्योंकि अंत्योदय शब्द में संवेदना है, सहानुभूति है, प्रेरणा है, साधना है, प्रामाणिकता है, आत्मीयता है, कर्तव्य-परायणता है उनका मानना था कि जब तक समाज के आखिरी पायदान पर खड़े व्यक्ति का विकास नहीं होगा तब तक सुदृढ़ राष्ट्र निर्माण की कल्पना अधूरी है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

उन्होंने कहा देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पंडित दीनदयाल के विचार को ही अपने विचार मानकर गरीबों व पिछड़ों के उत्थान के लिये कई जनकल्याणकारी योजनाएं लागू की। उन्होंने कहा दुनिया के लोग, जो पहले मानते थे कि भारत यह नहीं कर सकता, अब मानते हैं कि भारत ही यह कर सकता है। साथ ही कहा बुनियादी ढांचे के विकास से लेकर आंतरिक और बाहरी सुरक्षा तक, गरीब कल्याण योजनाओं के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के नागरिकों के जीवन में बड़े पैमाने पर बदलाव लाए हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने सिविल लाइन्स के बूथ संख्या 191 पर आयोजित कार्यक्रम में कहा महान राष्ट्रवादी विचारक पं0 दीनदयाल उपाध्याय को उनकी जयंती पर कोटि-कोटि नमन। अंत्योदय की उनकी अवधारणा विकसित भारत के संकल्प की सिद्धि में अमूल्य भूमिका निभाने वाली है। देश के लिए उनका समर्पण और सेवा भाव अविस्मरणीय रहेगा। उन्होंने कहा पार्टी ने उनका पुण्य स्मरण करते हुए अंत्योदय एवं एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर पूरे जनपद में पार्टी के जनप्रतिनिधियों व पदाधिकारियों ने सदस्यता महाअभियान चलाया जिसमें टोल फ्री नम्बर 88 0000 2024 पर मिस्ड कॉल करें प्रत्येक बूथ पर 100+ भाजपा के सदस्य बनाने के लक्ष्य की और बढ़े हैं। इस मौके पर पूर्व चेयरमैन दीपमाला गोयल, जितेंद्र साहू, अनेकपाल पटेल, सुखदेव राठौर, वेदप्रकाश राठौर, सुनील राठौर, रचित साहू, शेखर साहू, धर्मेंद्र गौड़, राजप्रताप सिंह, धीरज शर्मा, दीपक सक्सेना सहित अन्य उपस्थित रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights