ब्लूमिंगड़ेल स्कूल के आदित्य वैश्य रिद्धमिक योगा में 5वां स्थान प्राप्त कर फाइनल में पहुँचे

WhatsApp-Image-2024-09-24-at-18.25.53-1
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ।।ब्लूमिंगडेल स्कूल परिसर के छात्र-छात्राओं ने सी0बी0एस0सी0 द्वारा ‘नार्थ जोन’ तीन दिवसीय योगा स्पर्द्धा का मेरठ के गार्गी इन्टरनेशनल स्कूल में आयोजन किया गया। इस स्पर्द्धा में सी0बी0एस0सी0 के लगभग 150 विद्यालयों के प्रतियोगियों ने प्रतिभाग किया। ब्लूमिंगडेल स्कूल के 6 बालिकाओं अवंतिका पाराशरी, संजना यादव, आकांक्षा साहू, शालू वार्ष्णेय, खुशी, आस्था एवं एक छात्र आदित्य वैश्य ने प्रतिभाग किया। सभी प्रतियोगियों में अत्याधिक जोश व उत्साह देखते ही बन रहा था। आदित्य वैश्य ने रिद्धमिक योगा में 5वां स्थान प्राप्त कर फाइनल में अपना स्थान बनाकर अपने स्कूल एवं माता-पिता का नाम रोशन किया। इतना ही नही छात्राओं ने ट्रेडिशनल ग्रुप इवेन्ट में योगा का सराहनीय प्रदर्शन कर फाइनल में अपना स्थान सुनिश्चित किया। इस मौके पर स्कूल अध्यक्षा पम्मी मेंहदीरत्ता ने सभी प्रतियोगियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु भूरि-भूरि प्रशंसा की एवं यूँ ही आगे बढ़ते रहने के लिए उत्साहित करते हुए अपने आर्शीवचनों से बच्चों को नवाज़ा।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

इस मौके पर प्रधानाचार्य संजीव सिंह राठौर ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम व प्रतियोगिताओं के आयोजन से बच्चों के मध्य एकता, सामूहिकता व बौद्धिकता की भावना का विकास होता है। उन्होंने अन्य छात्रों को भी इस प्रकार के आयोजन व स्पद्धाओं में हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया एवं प्रतियोगी छात्र-छात्राओं को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अविस्मरणीय पल के लिए निदेशक ज्योति मेंहदीरत्ता, मैनेजिंग हेड ईशान मेंहदीरत्ता, श्वेता मेंहदीरत्ता एवं समस्त विद्यालय परिवार ने प्रतिभागियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इन स्पद्धाओं का नेतृत्व योगा कोच अमित कुमार एवं मैनेजर शैलेन्द्री ने किया।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights