गरीब कल्याण को समर्पित है मोदी सरकार – विजय रूपाणी

WhatsApp-Image-2024-09-21-at-18.55.56
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

उझानी। पूर्व मुख्यमंत्री गुजरात विजय रुपाणी ने बिल्सी विधानसभा के ग्राम हजरतगंज में आयोजित सामूहिक सदस्यता कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि भाग लिया। हजरतगंज पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने बड़ी माला से स्वागत किया व बिल्सी विधायक हरीश शाक्य ने प्रतीक चिन्ह देकर सम्मान किया। सैकड़ों लोगों ने 8800002024 पर मिस्ड कॉल करके सदस्यता ग्रहण की। पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने कहा मोदी सरकार नौजवान किसान, नौजवान, महिलाओं और गरीबों को समर्पित सरकार है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

पीएम नरेंद्र मोदी ने 10 वर्षों में सबसे ज्यादा चार वर्गों महिला, किसान, नौजवान, और गरीब के लिए किया है। पीएम नरेंद्र मोदी ने पीएम आवास योजना, पीएम उज्जवला योजना, स्वच्छ भारत मिशन के तहत निःशुल्क शौचालय, हर घर नल, हर घर बिजली, जनधन खाता, अटल पेंशन योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, गरीब कल्याण योजना के तहत नि:शुल्क राशन देकर पारदर्शिता से केंद्र सरकार चलाई है। किसी भी योजना में विपक्ष आज एक भी भ्रष्टाचार का आरोप लगाने की हैसियत में नहीं है। मोदी सरकार भ्रष्टाचार मुक्त, सबका साथ-सबका विकास के आधार पर कार्य कर रही है। बिल्सी विधायक हरीश शाक्य ने कहा गुजरात की धरती, मोदी जी की जन्मभूमि से आज हमारी विधानसभा में मा० विजय रुपाणी का आगमन हुआ है। उन्होंने कहा भाजपा सरकार में बिल्सी विधानसभा क्षेत्र में चौमुखी विकास निरंतर हो रहा है।

भाजपा सरकार में प्रदेश और जनपद में कानून का राज्य स्थापित हुआ है आज किसी गुंडे और माफिया की हिम्मत नहीं है जो किसी के ऊपर नजर उठाकर भी देख सके। भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा भाजपा का राष्ट्रीय सदस्यता अभियान चल रहा है आप सभी भाजपा के साथ जुड़े और विकसित भारत बनाने का संकल्प लें। भाजपा सर्व स्पर्शी, सर्व व्यापी पार्टी है इसलिए अधिक से अधिक संख्या में जुड़े। इस अवसर पर क्षेत्रीय महामंत्री राकेश मिश्रा, जिला प्रवासी वीरसिंह पाल, ब्लॉक प्रमुख शिशुपाल शाक्य, उदयवीर सिंह, राजेश सिंह, सत्यवीर सिंह, मुनीश राघव, अजय तोमर, अखिल अग्रवाल, रानी सिंह, दीक्षा माहेश्वरी, आंनद मिश्रा, सुखपाल वर्मा, प्रधान ब्रहमपाल सिंह, रामप्रकाश वर्मा, ज्ञानचंद्र, नीरज शर्मा सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights