सदस्यता अभियान विकसित भारत के सपनों को करेगा साकार – प्रेमसिंह शाक्य

WhatsApp-Image-2024-09-12-at-18.27.21
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। भाजपा कार्यालय पर सदस्यता अभियान के अंतर्गत सहकारिता की बैठक संपन्न हुई। जिसमें मुख्य अतिथि उ०प्र० राज्य निर्माण सहकारी संघ पैक्सफेड के अध्यक्ष प्रेम सिंह शाक्य रहे। मुख्य अतिथि प्रेमसिंह शाक्य ने कहा भाजपा का सदस्यता अभियान देशव्यापी है। यह अभियान 2047 में विकसित भारत की संकल्पना को साकार करने के लिए चलाया जा रहा है। पार्टी ने देश भर में एक सप्ताह में 02 करोड़ सदस्य बनाकर एक नया रिकॉर्ड बनाया है। इसमें सभी क्षेत्रों के लोग बढ़ चढ़कर सहभागिता कर रहे हैं। उन्होंने सोसाइटी के सभापति से आवाहन किया कि घर-घर जाकर आम जन मानस को सदस्यता अभियान से जोड़ें। भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा भाजपा का सदस्यता अभियान सर्व स्पर्शी, सर्व व्यापी और सर्व ग्राही है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

इसमें समाज का प्रत्येक वर्ग सीधे सीधे जुड़ रहा है। सदस्यता अभियान विकसित भारत के निर्माण की नींव है। उन्होंने सभी सभापति को 500-500 व्यक्तिगत सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया। डीसीबी चेयरमैन जे० के० सक्सेना ने कहा भाजपा है तो भरोसा है, भाजपा है तो गारंटी है। भाजपा सरकार में देश और प्रदेश में खुशहाली है। भाजपा सरकार में महिला, किसान, नौजवान, गरीब, व्यापारी पूर्णतयः सुरक्षित और निडर है। यही मोदी जी और योगी जी की गारंटी है। डीसीडीएफ चेयरमैन रविंद्र पाल सिंह ने मुख्य अतिथि एवं सोसाइटी के सभी सभापतियों का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर किशन चन्द्र शर्मा, हितेंद्र शंखधार, जोगेंद्र पटेल, डीएस चौधरी, विकार अहमद, उदय सिंह गौर, गगन राठी, शेखर सक्सेना, कमलजीत भूरानी, नत्थूलाल वर्मा, तनुजा सक्सेना सहित अन्य सभापति उपस्थित रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights