31 अक्टूबर तक चलेगा बीजेपी सदस्यता अभियान, यूपी में 2 करोड सक्रिय सदस्य बनाने का लक्ष्य

WhatsApp-Image-2024-09-06-at-18.42.19
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता अभियान 2 सितंबर से शुरू हो गया है। यह अभियान 31 अक्टूबर तक चलेगा,भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश में 2 करोड सक्रिय सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है। भारतीय जनता पार्टी ने वर्ष 2014-15 में 11 करोड़ सदस्य पूरे देश में बनाए थे। उसे समय 1 करोड़ 87 लाख सदस्य उत्तर प्रदेश में बने थे। इसके बाद एक और अल्पकालीन अभियान चलाया था जिसमें भारतीय जनता पार्टी ने 7 करोड़ सदस्य बनाए थे। अभी तक भारतीय जनता पार्टी के 18 करोड सक्रिय सदस्य हैं। हर 6 साल बाद भारतीय जनता पार्टी संगठन का गठन करती है। पहले भारतीय जनता पार्टी में सदस्यता बनती है फिर संगठन का गठन होता है बूथ अध्यक्ष लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष तक इसी अभियान के तहत बनाए जाते हैं। अभियान जिस दिन से शुरू हुआ है जब से लेकर अब तक उत्तर प्रदेश में 30 लाख सदस्य बन चुके हैं। सक्रिय सदस्य बनने के लिए एक सदस्य को 100 लोगों को सदस्यता दिलानी होगी और इसका 100 रुपए शुल्क भी आधा करना होगा। पूरे उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने हर बूथ पर 200 सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है अगर बरेली की माने तो बरेली में 1500 बूथ है प्रत्येक बूथ पर 200 सदस्य बनाए जाएंगे तो बरेली में सदस्यों की संख्या 3 लाख सदस्य बनेंगे। परंतु बरेली के भाजपा पदाधिकारी ने संकल्प लिया है कि वह 3 लाख नहीं 4 लाख सदस्य बनाएंगे। भारतीय जनता पार्टी ने प्रत्येक सांसद को 20 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया है जबकि विधायकों को 10 लाख और महापौर को 15 लाख सक्रिय सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया है। सक्रिय सदस्य बनने के लिए 100 रुपए का शुल्क नमो ऐप पर अदा करना होगा। अभियान के तहत बने सक्रिय सदस्य ही पार्टी के पदाधिकारी होंगे। भारतीय जनता पार्टी का छात्र/युवा सदस्य स्कूल कॉलेज में जाकर छात्रों को भारतीय जनता पार्टी का सदस्य बनाएगा, अधिवक्ता अधिवक्ता को सदस्य बनाएगा, इसी तरीके से लोगों को अलग-अलग सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया गया है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights