कोर्ट ने ईडी हिरासत पर फैसला रखा सुरक्षित; पार्टी ने BJP दफ्तर घेरा

Screenshot-2024-09-06-182054
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

दिल्ली। वक्फ बोर्ड मनी लॉन्ड्रिंग मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट ने आप नेता अमानतुल्ला खान की ईडी हिरासत पर फैसला सुरक्षित रख लिया। ईडी ने 10 दिन की और हिरासत मांगी थी। वहीं आम आदमी पार्टी ने विधायक अमानतुल्ला खान की गिरफ्तारी के खिलाफ भाजपा कार्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। आप ने केंद्र सरकार पर ईडी-सीबीआई का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया है। कहा कि विधायक अमानतुल्ला खान की साजिशन गिरफ्तारी हुई है। इस दौरान कार्यकर्ता हाथों में ‘ईडी का दुरुपयोग बंद करो-बंद करो’ के स्लोगन लिखे पोस्टर लेकर नारेबाजी करते दिखे। उधर, ईडी ने अदालत को बताया कि तलाशी के दौरान खान से कुछ सवाल पूछे गए थे, लेकिन वह उनका जवाब देने की बजाय बहस करता रहा। इसलिए उसे गिरफ्तार कर लिया गया। ईडी ने कहा कि खान मुख्य आरोपी है। उसने आरोप लगाया कि अपराध की आय का इस्तेमाल संपत्ति खरीदने और उसे वैध बनाने में किया गया। नकदी का भी इस्तेमाल किया गया। ईडी ने अदालत को बताया कि एजेंसी को गुमराह करने का प्रयास किया गया है। इसके साथ ही जांच एजेंसी ने खान पर असहयोग का भी आरोप लगाया। ईडी ने कहा कि उन्हें 14 समन जारी किए गए। वह केवल एक बार पेश हुए, वह भी सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद। ईडी ने अदालत को सूचित किया कि इस मामले में विधायक द्वारा अग्रिम जमानत की अर्जी दाखिल की गई थी, जिसे ट्रायल कोर्ट, हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट द्वारा खारिज किया जा चुका है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights