मुख्य समाचार पर जाएँ
Sunday, 11 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 22.3 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

बुमराह नहीं, बल्कि इन्हें मौजूदा सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज मानते हैं शमी, जानें अपनी ‘गैंग’ को लेकर क्या कहा

July 21, 2024By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

नई दिल्ली। जब बात मौजूदा समय के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों को लेकर होती है तो जसप्रीत बुमराह से आगे कोई नहीं है। पिछले साल वनडे विश्व कप भारत को फाइनल तक पहुंचाने में और इस साल टी20 विश्व कप में टीम इंडिया की खिताबी जीत में बुमराह ने अहम भूमिका निभाई थी। इसके बाद वसीम अकरम और वकार यूनुस समेत दुनिया के कई दिग्गजों ने उनकी खूब प्रशंसा की थी। उन्हें आधुनिक खेल के दिग्गज के रूप में जाना जाता है। हालांकि, भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने यूट्यूब पर शुभंकर मिश्रा के साथ बातचीत के दौरान खुद को वर्तमान में सर्वश्रेष्ठ भारतीय गेंदबाज के रूप में चुना। एक शो के दौरान जब उनसे पूछा गया, ‘भारत का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज कौन है?’ इस पर शमी ने जवाब दिया- अभी? मैं तो खुद को ही मानता हूं। उन्होंने कहा, ‘हमारी जो गेंदबाजी इकाई रही है, जिसमें मैं, जस्सी (बुमराह), ईशांत भी उसमें था, भुवनेश्वर भी उसमें था, उमेश यादव, जो ये पांच-छह गेंदबाज थे, मुझे लगता है दुनिया की किसी गेंदबाजी यूनिट ने इतना आनंद नहीं लिया होगा जो इस यूनिट ने लिया है। मैं तो मानता हूं कि मैं एक या दो नंबर पर विश्वास नहीं करता। एक व्यक्ति के रूप में, एक खिलाड़ी के रूप में, एक इकाई के रूप में, जो मेरी लाइफ में ये पांच-छह लोगों की यूनिट बनी थी, सर्वश्रेष्ठ थी। शमी ने शानदार प्रदर्शन के बावजूद 2019 विश्व कप सेमीफाइनल में नहीं खेलने के बारे में भी खुलासा किया। उन्होंने कहा, ‘2019 में मैंने पहले चार या पांच मैच नहीं खेले। अगले मैच में मैंने हैट्रिक ली, फिर पांच विकेट लिए और फिर अगले मैच में चार विकेट लिए। 2023 में भी ऐसा ही हुआ था। मैं पहले कुछ मैचों में नहीं खेला और फिर एक फाइफर लिया, फिर चार विकेट और फिर पांच विकेट लिए।’ उन्होंने कहा, ‘मैं एक बात सोचता रहता हूं कि हर टीम को ऐसे खिलाड़ियों की जरूरत होती है जो अच्छा प्रदर्शन कर सकें। 2019 में मैंने तीन मैचों में 12-13 विकेट लिए। आप मुझसे और क्या उम्मीद करते हैं? मेरे पास न तो सवाल हैं और न ही मेरे पास जवाब हैं। मैं खुद को तभी साबित कर सकता हूं जब मुझे मौका मिलेगा। आपने मुझे मौका दिया और मैंने तीन मैचों में खुद को साबित किया। फिर हम न्यूजीलैंड से हार गए। कुल मिलाकर चार मैच खेले और 14 विकेट लिए। 2023 में मैंने सात मैचों में 24 विकेट लिए।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights